मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Loot at Hiway: सब्जी बेच कर लौट रहे पिकअप चालक से लूटे एक लाख रूपए

On: December 8, 2021 2:57 AM
Follow Us:

रेवाडी: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने एक पिकअप चालक से करीब 1 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। जिला अलवर के गांव बामनवास काकड निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह अपने ही गांव के भगवान सहाय की पिकअप पर बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। वह शाहपुरा से बल्लभगढ़ मंडी में टमाटर सप्लाई करता है। सोमवार शाम करीब 6 बजे वह टमाटर भरकर बल्लभगढ़ के लिए निकला था। अगले दिन मंडी में पिकअप खाली करके वह वापस लौट रहा था। एनएच-48 पर चांदुवास फ्लाईओवर के निकट एक कार में सवार होकर आए 4 युवकों ने गाड़ी आगे लगाकर उसे रोक लिया। युवकों ने खिड़की खोली और पिकअप चालक को पकड़कर उसकी जेब में रखे 1 लाख 620 रुपए निकाल ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Kisan Andolan: रेवाडी में निकाला विजय जुलूस, जानिए क्या था ऐसा खास

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now