कोसली: सुनील चौहान। जिले में चोरियो पर अंकुश नही लग पा रहा है। चोर आए दिन कहीं न कहीं सेंध लगा ही देते है। गांव भूरथला में मायके गई एक महिला के सूने मकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर सोने-चांदी के आभूषण के अलावा हजारों रुपए की नकदी चोरी करके ले गए।
कोसली थाना क्षेत्र के गांव भूरथला निवासी सुनीता देवी 25 सितंबर को परिवार के साथ अपने मायके महेन्द्रगढ़ के गांव मोहल्ड़ा में गई थी। घर के बाहर ताला लगा हुआ था। रविवार की शाम वापस लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
उसने चैक किया तो घर से एक सोने का लॉकेट, चेन के अलावा अन्य आभूषण चोरी मिले। इतना ही नहीं कुछ चांदी के आभूषण भी नहीं मिले। साथ ही अलमारी में रखा हजारों रुपए का कैश भी नहीं मिला। सुनीता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कोसली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
Jewelery & Cash Stolen in Bhurthala: मायके गई थी महिला, सूने मकान में सेंध्, हजारों रूपए के जेवरात चोरी
By P Chauhan
On: September 27, 2021 1:20 PM















