मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाडी रेलवे स्टेशन पर लगेगी हेमू की प्रतिमा, सीएम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किया अनुरोध

On: November 20, 2023 9:49 AM
Follow Us:

रेवाडी: रेलवे स्टेशन रेवाडी की जल्द ही सूरत बदलने वाली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के केंद्रीय प्रांगण में सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य की प्रतिमा की स्थापना करने का अनुरोध किया है।
REWARI STATION

मुख्यमंत्री ने एक अद्र्ध सरकारी पत्र में सात अक्तूबर, 2023 को सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के राज्याभिषेक के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट जारी करने के लिए केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार भी व्यक्त किया है।Dharuhera: शराब के ठेके पर फायरिंग पर लूट का प्रयास, एक बदमाश दबोचा.. video

यह भी पढ़ें  Heat Waves को लेकर प्रशासन ने जारी की गई एडवाइजरी, यहां जाने कैसे करें बचाव

मुख्यमंत्री ने सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य मंच, रेवाड़ी द्वारा उठाई गई सार्वजनिक मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि प्रतिमा की स्थापना न केवल सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य की उल्लेखनीय उपलब्धियों को श्रद्धांजलि देगी,

 

 

जिन्हें लोग प्यार से ‘हेमू’ कहते हैं बल्कि हरियाणा की आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा के एक स्रोत के रूप में कार्य भी करेगी। सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य ने लगातार 22 युद्धों में विजय प्राप्त की थी और सम्राट अकबर की सेना पर विजयी हुए थे।

यह भी पढ़ें  New Expressway: हरियाणा से UP के बीच बनेगा ये नया एक्सप्रेसवे, इन 43 गांवों की जमीनों के भाव छूने लगे आसमान

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now