मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: कूडा जलाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं? किसानों पर लगा रहे जुर्माना

On: October 13, 2024 8:14 PM
Follow Us:

Haryana: प्रदूषण का स्तर पहले ही बढ़ता जा रहा है। लिहाजा प्रशासन और हरियाण प्रदूषण विभााग ने कुछ दिन पहले इसी बात को लेकर हिदायतें जारी की थी, लेकि ये हिदायतें सिर्फ दिखावा साबित हो रही हैं।

अगर कोई किसान पराली जला दे तो बिना दस्तीक किए जुर्माना लगा दिया जाता है। लेकिन हरियाणा के रेवाड़ी डीसी कार्यालय के पास सरेआम कूडा चलाया जा रहा है।

कूडा जलाने सड़क पर भी धुआं फैल रहा है। इसके अलावा जगह जगह डंपिंग यार्डो के पास भी सड़क किनारे कूड़ा जलाया जा रहा है। जिस पर भी प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। जबकि इस बारे में सुप्रीम कोर्ट की ओर से रूलिंग चुकी है। Haryana

यह भी पढ़ें  हरियाणा के इन शहरों चलेगी भयंकर लू, जानिए कितना रहेगा तापमान-Heat waves

FIRE ON KUDA

इसमें किसानों को फसल के अवशेषों को जलाने से रोकने के साथ साथ सूखे पत्तों को भी जलाने से मना किया गया हैं। ऐसा करने पर स्थानीय प्रशासन को इस पर एक्शन लेने के लिए कहा गया है। लेकिन सरेआम कूडा जला रहे कर्मचारियों पर आखिर कार्रवाई क्यों नही।Haryana

बता दें कि जिला सचिवालय रेवाड़ी चारदीवारी के अंदर एक कैंटीन भी है लेकिन जिला प्रशासन की नाक के नीचे ही खुले में कचरा जलाया जा रहा है। कर्मचारी कूड़ा उठाने के बजाए एक जगह इकट्ठा कर कर कूड़े में आग लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें  बाजरा खरीद और डीएपी खाद के लिए कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

कूड़े में आग लगने के बाद चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। शहर में प्रदूषण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शहरों में भी जगह-जगह सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है।

कूडे जलाने को लेकर कार्रवाई करने वाला विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। रेवाड़ी में बार बार कूडा जलाने केे बाजवूद नपा पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now