रेवाड़ी से NH 152 D होते हुए सीधी चंडीगढ़ दौड़ेगी हरियाणा रोडवेज, जानिए कहां कहां रहेगा स्टोपेज

On: April 26, 2023 6:03 PM
Follow Us:

हरियाणा: चंडीगढ जाने वाले यात्रियो के लिए बडी खुशी की खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रेवाडी की ओर से एक मई से रेवाड़ी से चंडीगढ़ वाया 152डी (एक्सप्रेस हाईवे) पर एक बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। इस बस के चलने से रेवाडी के आस पास गांवो को लोग सीधी यात्रा कर सकेंगे।

Haryana News: फ्लाइट लेफ्टिनेंट डाॅ. दीपिका को नम आंखों से अंतिम विदाई

जानिए क्या रहेगा समय
हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो महाप्रबंधक रवीश हुड्डा ने बताया कि यह बस रेवाड़ी से प्रात: 5 बजे, कनीना से प्रात: 5:30 बजे, बुचावास से प्रात: 05:40 पर चलकर एनएच 152 डी से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।

Dharuhera: होटल पर शराब पीते पांच काबू, होटल मालिक भी दबोचा
वापसी में चंडीगढ़ से दोपहर 2 बजे चलकर वाया 152डी से रेवाड़ी आएगी। इस बस का ठहराव नांगल मूंदी, सीहा, डहीना, कनीना और बुचावास में होगा।

उन्होंने बताया कि पूर्व में संचालित कोसली से जयपुर वाया डहीना, कुंड, मांढण, माजरी गंडाला, बहरोड़ बस सेवा को बहाल कर पुन: 27 अप्रैल से संचालित किया जाएगा, जो पूर्व की भांति प्रात: 6 बजे कोसली से चलकर जयपुर के लिए रवाना होगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now