मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news: न्याय की कत्ल नही होने देंगे: कॉमरेड राजेन्द्र सिंह

On: March 26, 2024 11:54 AM
Follow Us:

Haryana news : केंद्रीय श्रमिक संगठन ए आई यू टी यू सी  (AIUTUC) के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड राजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि एआईयूटीयूसी अपने स्तर पर और अन्य यूनियनों के साथ मिलकर मृतक श्रमिको के आश्रितों की न्याय की लड़ाई को सड़को पर और माननीय उच्च न्यायालय में भी लेडेगी। किसी भी सूरत में न्याय को कत्ल नही होने दिया जाएगा।

Haryana news: केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी केAIUTUC  राज्य अध्यक्ष कॉमरेड राजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि धारूहेड़ा लाइफ लॉन्ग कंपनी में बॉयलर फटने से 14 श्रमिको की अभी तक हुई दर्दनाक मौत ने हर नागरिक को अंदर से झकझोर दिया है और यह मौत का सिलसिला कब रुकेगा , कहना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें  PM Modi Haryana Visit Live: राम राम ....वक्फ कानून ठीक होता तो मुसलमान नहीं लगाते पंचर: पीएम मोदी

परंतु कंपनी के प्रबंधक और ठेकेदार को गिरफ्तार नहीं करना जन मानस में गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। कॉमरेड राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मजिस्ट्रेट जांच में प्राथमिक तौर पर यह साबित हो चुका है कि मैनेजमेंट की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है तो फिर गिरफ्तारी क्यों नही ? एक्सपर्ट ओपिनियन से गिरफ्तारी का कोई संबंध नहीं है।

Haryana news; प्रबंधक ने कंपनी एक्ट एवम भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत अपराध किया है। दोनो अपराधो में कारवाई होनी चाहिए। कंपनी से संबंधित मामले में श्रम विभाग कानूनी कार्रवाई करे और आई पी सी के अंतर्गत कारवाई करने का अख्तियार पुलिस को है ।

यह भी पढ़ें  Revent Dharuhera : रंगोली में विजेताओं को किया पुरस्कृत

एक्सपर्ट ओपिनियन कंपनी प्रबंधक की जान बूझ कर की गई घोर लापरवाही की डिक्री को तो बढ़ा सकती है परंतु एक्सपर्ट की यह राय नहीं हो सकती कि श्रमिक अपनी मौत के खुद जिम्मवार है।

COMRED RAJENDER ADVकॉमरेड सिंह ने कहा कि तुरंत गिरफ्तारी नहीं की गई तो रेवाड़ी सचिवालय पर धरना शुरू कर दिया जायेगा और साथ में ही माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा जिसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

उच्च न्यायालय एवम सर्वोच्च न्यायालय की ऐसे मामलो में काफी नजीरे है।कॉमरेड सिंह ने सरकार के इलावा इस अपराध के खिलाफ पक्ष और विपक्ष दलों के नेताओ पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनकी चुप्पी सभ्य समाज के लिए चिंता जनक है।

यह भी पढ़ें  ELECTION: उपराष्ट्रपति के लिए मतदान 9 को, जानिए कौन कौन है उम्मीदवार

मृतक श्रमिक उत्तरप्रदेश , बिहार इत्यादि राज्यों से है और उनकी वोट यहां नहीं है , अगर इसलिए ही चुप्पी साधे हुए है तो इससे उनके सिद्धांत का खोखला पन ही साबित हो रहा है।

ए आई यू टी यू सी की मांग है कि मृतक श्रमिको के हत्यारो को तुरंत गिरफ्तार किया जाकर जेल भेजा जाए।आश्रितों को एक करोड़ रुपया मुवाहजा दिया जाए। घायलों को 50 लाख रुपए बतौर मुवावजा दिया जाए। ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावर्ती ना हो , उसके लिए कारगर कदम उठाए जाए।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now