धारूहेड़ा: ज्यादा उपज करने के चलते आजकल फसले जहरीली हो गई है। ऐसे में जहरमुक्त फसल मिलना बडा मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा के लिए लोगों के किसानों और उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। धारूहेडा नैचुरल एग्रो फार्म द्वारा प्राकृतिक और देशी वैरायटी के गेहूं व अन्य अनाज की एडवांस बुकिंग शुरू की जा रही है।Haryana News
पहले आओ पहले पाओ: सबसे अहम बात यह है कि धारूहेडा नैचुरल एग्रो फार्म द्वारा प्राकृतिक और देशी वैरायटी के गेहूं के लिए फार्म प्रबंधन के अनुसार इच्छुक लोग पहले आए, पहले पाएं के आधार पर पूरे साल के लिए अपना अनाज अग्रिम बुक करा सकते हैं। बुकिंग के लिए कुल राशि का केवल 10 प्रतिशत एडवांस जमा कराना होगा।Haryana News
ये वैरायटी है उपलब्ध: किसान अवार्डी यशपाल खोला के अनुसार फार्म द्वारा उपलब्ध कराई जा रही देशी वैरायटी में सोना मोती, खप ली, सी-306, बंशी तथा अन्य पारंपरिक किस्में शामिल हैं। इन किस्मों को प्राकृतिक तरीके से उगाया जाता है, जिससे इनका स्वाद और पौष्टिकता बेहतर मानी जाती है। फार्म प्रबंधन के अनुसार सोना मोती और खप ली वैरायटी के गेहूं की कीमत 10,000 रुपये प्रति क्विंटल रखी गई है। वहीं सी-306 और बंशी सहित अन्य वैरायटी का मूल्य 6,000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा फार्म पर देशी चना 120 रुपये प्रति किलो तथा देशी जौ 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध कराया जाएगा। फार्म प्रबंधन ने बताया कि सीमित मात्रा में ही उत्पादन होने के कारण एडवांस बुकिंग के माध्यम से ही अनाज उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि इच्छुक उपभोक्ताओं को समय पर शुद्ध और प्राकृतिक अनाज मिल सके।
जहरयुक्त अनाज से मुक्ति: अगर आप भी जहर युक्त अनाज से मुक्ति पाना चाहते है तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। किसान का कहना है कि इसलिए जो लोग साल भर के लिए प्राकृतिक देशी अनाज लेना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द 10 प्रतिशत एडवांस राशि के साथ अपनी बुकिंग करा सकते हैं।
धारूहेडा नैचुरल एग्रो फार्म द्वारा प्राकृतिक और देशी वैरायटी के गेहूं के लिए फार्म प्रबंधन के अनुसार इच्छुक लोग पहले आए, पहले पाएं के आधार पर पूरे साल के लिए अपना अनाज अग्रिम बुक करा सकते हैं। बुकिंग के लिए कुल राशि का केवल 10 प्रतिशत एडवांस जमा कराना होगा।
यशपाल खोला, प्रधान अरावली क्लब रेवाड़ी
















