मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: धारूहेड़ा पुलिस को मिली बडी सफलता: सस्ते लैपटॉप का झांसा देकर ठगी करने वाले दो युवक काबू

On: November 29, 2024 5:25 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा पुलिस को मिली बडी सफलता: सस्ते लैपटॉप का झांसा देकर ठगी करने वाले दो युवक काबू

आरोपियों से 62 हजार 310 रुपये, 7 मोबाईल फोन, 9 डेबिट कार्ड व 2 फर्जी सिम बरामद
Haryana News:   जिले में आजकल ठगी के नए नए हथकंडे अपनाए जा रहे है। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा ठग गिरोह को पकडने में बडी सफलता मिली हैं।

पुलिस ने टेलीग्राम एप के माध्यम से सस्ते लैपटॉप का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह से जुडे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला जींद के गांव डाटरथ हाल किरायेदार पंजाब के मौहाली के धारा ग्रीन सोसायटी निवासी जितेश व जिला करनाल के शांति नगर निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई हैं।

यह भी पढ़ें  Teacher Vacancies: राजस्थान में Teacher के पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें आवेदन

जानिए क्या है मामला: बता दे कि गत 5 नवंबर को राजस्थान के जिला कोटपूतली के गांव प्रागपुरा हाल किरायेदार बेस्टेक कालोनी धारूहेड़ा निवासी मुकेशचंद ने बताया था कि वह बेसटेक कॉलोनी में धोबी की दुकान चलाता है। उसका राजस्थान के पवटा में बैंक खाता है। उसके बेटे रोहित ने 29 अक्टूबर को टेलीग्राम एप के माध्यम से लैपटॉप आर्डर किया था।

 

ARRESTED

जो अगले ही दिन से उसके खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। उसके खाते से करीब 1लाख 23 हजार 121 रुपये कट गए, जो दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। जिस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में भवन निर्माण के नियमों में बदलाव, ऊंची इमारतें खड़ी करना हुआ अब आसान और तेज

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस गिरोह से जुडे जिला जींद के गांव डाटरथ हाल किरायेदार पंजाब के मोहाली के धारा ग्रीन सोसायटी निवासी जितेश व जिला करनाल के शांति नगर निवासी अमनदीप सिंह को दबोच लिया है।

फर्जी सिम से खेला खेल: आरोपियो ने कबूल किया उनके पास कई फर्जी सीम है। वह फर्जी सिम का प्रयोग करके टेलीग्राम एप के माध्यम से सस्ते लैपटॉप का झांसा देकर ठगी लोगो को फंसाते है तथा बाद में ठगी करते है।

यह भी पढ़ें  POLITICAL NEWS: अतिक के बेटे का लेटर वायरल: मेरे पिता की मौत के लिए दो पार्टी जिम्मेदार, इनको न दे वोट

लिया रिमांड पर: थाना सेक्टर छह पुलिस ने ने आरोपियों के कब्जे से 62 हजार 310 रुपये, 7 मोबाईल फोन, 9 डेबिट कार्ड व 2 फर्जी सिम बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now