धारूहेड़ा: अक्सर हर गांव में ये शिकायते आती है कि उसका बीपीएल कार्ड कट गया। उसे ठीक करवाने के लिए वह महीनों से धूम रहा है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।Haryana News: भिवाडी से आने वाले दूषित पानी की समस्या का होगा स्थाई समाधान: CM

दो मिनट में राशन कार्ड तैयार: हुआ यूं कि धारूहेड़ा के वार्ड चार के रहने वाला करीब 74 वर्षीय बनवारी लाल का राशन कार्ड कट गया। वह राशन कार्ड बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहा था। धारूहेड़ा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बनवारी ने अपनी पीडा सीएम मनोहर लाल को बताई। बस फिर क्या था जब तक सीएम का भाषण पूरा होता तब तक तो वह राशन कार्ड बनकर उसके पास पहुंच गया।

बुजुर्ग की आंखों में आए गए आंसू: जैसे ही चंद मिनट में बुर्जुग को राशन कार्ड तो राशन कार्ड देखकर बुजुर्ग की आंखो मे आंसू आ गए। ये आंसू खुशी के थे। बुर्जुग का कहना है मुझे विश्वास नही हो रहा था कि ऐसा भी हो सकता है।
















