मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Honey trap in haryana : हनीट्रैप में फसा कपडा व्यापारी: किडनैप करके गन प्वाइंट पर बनाई वीडियो मांगे 50 लाख, आरोपी महिला काबू, जानिए कैसे फसा व्यापारी

On: October 18, 2021 11:25 AM
Follow Us:

कोसली: सुनील चौहान। कोसली में एक कपड़ा व्यापारी को फेसबुक आईडी के जरिए जाल में फंसाकर लड़की ने घर बुलाया और फिर उसको किडनैप कराकर गन प्वाइंट पर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देते 50 लाख रुपए की मांग की गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने व्यापारी के साथ कुकर्म करते हुए की भी वीडियो बना ली। साथ ही सोने की चेन, लॉकेट, पर्स व गाड़ी के कागजात छीन लिए। व्यापारी के दिमाग में डर पैदा करने के लिए हवा में फायर भी किया। व्यापारी ने 15 लाख रुपए देने की हां की तो उसे छोड़ा दिया गया। कोसली थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस के अनुसार कोसली में कपड़ा व्यापरी के पास एक महिला ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उसके बाद से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। 16 अक्टूबर को महिला ने मैसेज भेजकर कोसली के जुड्‌डी रोड पर उसे बुला लिया। अभी वह घर के पास ही पहुंचा था कि प्रवीण पंघाल, मानिया व आधा दर्जन लोगों ने उसे किडनैप कर लिया और फिर उसे एक घर में ले गए। यहां आरोपियों ने गन प्वाइंट पर व्यापारी के कपड़े उतरवाए और फिर महिला के साथ उसका जबरन वीडियो बना लिया। व्यापारी से 50 लाख रुपए की डिमांड की और धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करके उसे फंसा देंगे। आरोपियों ने उसकी आंखों पर कपड़ा बांध दिया और फिर उसे गाड़ी में डालकर एक सुनसान जगह ले गए।
कुकर्म करके बनाई विडियो:
पीड़ित के साथ कुकर्म करते हुए उसकी भी वीडियो बनाई और फिर उसे डराने के लिए हवा में फायर भी किए। आरोपियों ने उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन, लॉकेट व पर्स छीन लिया। बुरी तरह पीटने के बाद आरोपियों ने पैसे मांगे तो पीड़ित ने सोमवार को 15 लाख रुपए देने की हामी भर दी। उसके बाद आरोपियों ने उसकी गाड़ी के कागजात छीने और फिर उसे घर के पास ही छोड़कर फरार हो गए। पैसे लेने की योजना के चलते पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर लिया है।

यह भी पढ़ें  Haryana news: हरियाणा के इस शहर से जुडेंगे छह हाइवे, जमीन के भाव छूने लगे आसमान

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now