मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Kidnapped and gang-raped in Rewari: अपहरण कर तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म-best24news

On: May 29, 2022 6:11 PM
Follow Us:

तीन दिन लापता थी नाबालिग, दुष्कर्म करने तीन आरोपी काबू
रेवाड़ी: कोसली कस्बे के गांव से तीन दिन पूर्व लापता हुई एक नाबालिग से तीन युवको ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है।

ये किए काबू: पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करके ले जाने वाले झज्जर जिले के कुलाना गांव के तीन युवकों रिंकू, अंकित व सत्यवान उर्फ भैरू को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनो युवको ने ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। नाबालिग द्वारा दी गई जानकारी के बाद पकड़े गए सभी युवकों के विरूद्ध सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें  Murder in Rewari: धारूहेड़ा में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानिए क्यों ?

26 मई से लापता थी नाबालिग: महिला के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार सायं 6 बजे घर से सहेली के पास जाने की कह कर गई थी। परंतु रात आठ बजे तक वापस नहीं आई। परिवार के लोग उसे रातभर ढूंढते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। महिला ने अज्ञात पर उसे बहला फुसलाकर ले जाने का संदेह जताते हुए कोसली थाने में मामला दर्ज कराया था।

तीनो को भेजा जेल: पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियो ने छात्रा को सहेली घर जाते समय ही अपहरण कर लिया था तथा उसे वह झज्जर ले गए जहां पर तीन युवको ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें  Loot at Maheswari: व्यपारियों ने आईजी के नाम सौंपा ज्ञापन: लूटरो को पकडने के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now