मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

जज का पक्का इंतजाम करने के बाद ही गैंगस्टर महेश सैनी होगा कोर्ट में पेश

On: September 18, 2023 8:56 AM
Follow Us:

हरियाणा: कुख्यात गैंगस्टर (Gangstar Mahesh Saini Rewari) एक बार फिर चर्चा में आ गया है वारंट को तामील कराने के लिए कोर्ट कर्मचारी जब गैंगस्टर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने वारंट लेने सेए इंकार कर दिया। इतना ही कहा कि महेश सैनी ने उसे बताया है कि वह जस्टिस डाॅ. सुशील कुमार गर्ग के तबादले तक रेवाड़ी में नहीं आएगा। वह जज का पक्का इंतजाम करने के बाद ही आएगा।

फर्जी निकला मेडिकल

कोर्ट में पेश होने से बचने के लिए गैंगस्टर महेश सैनी की ओर से वकील के माध्यम से पेश किए गए मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच की तो वह फर्जी मिला। । बावल के मंथन अस्पताल में नौकरी करने वाले डाॅ. अभिलाष गत 5 जुलाई को अस्पताल से इस्तीफा देकर दिल्ली जा चुके हैं। जबकि उसी के नाम से मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किया गया है।वन रैंक वन पेंशन को लेकर केंद्र गंभीर नहीं, रेवाड़ी में गरजे पूर्व सैनिक

यह भी पढ़ें  बाजरा उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 4-5 हजार रु. का नुकसान, एमएसपी-2250 रुपए तय, बिक रहा 1200 से 1400 रूपए के बीच

डाॅ. अभिलाष ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल सर्टिफिकेट पर किए गए हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। जज डाॅ. गर्ग ने बावल के सीजेएम को फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के मामले में भी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

REWARI COURT

महेश सैनी के गिरफ्तारी के वारंट जारी
कोर्ट ने महेश सैनी को दूसरी बार उसकी गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं। कोर्ट ने एसपी को पत्र लिखकर आदेश दिए हैं कि महेश सैनी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।Rewari: विश्वकर्मा दिवस शिव मंदिर धारूहेड़ा में पूजा व भंडारे का आयोजन

यह भी पढ़ें  Gurugram News: क्या गुरुग्राम में किसानों की समस्याओं का समाधान सरकारी व्यवस्था की क्षमता दिखाता है?

जमानती की उडी नींद

महेश सैनी के जमानती सचिन ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह दो-तीन दिन में आरोपी को कोर्ट में हाजिर करा देगा। कोर्ट ने आदेश दिए कि अगर वह उसे कोर्ट में पेश नहीं कर पाया तो उसे 1 लाख रुपये जुर्माना अदा करना होगा। महेश गेंगस्टर के पेश नहीं होने से जमानती की नींड उडी हुई है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now