रेवाडी: जिला नगर योजनाकार ने गांव गोकलगढ व गंगायजा अहीर मे विकसित किए जा रही दुकान, मकान व चारदीवारी को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। डीटीपी की इस कार्रवाई से जमीन मालिक में अफरा तफरी मच गई। डयूटी मजिस्टेट तहसीलदार प्रदीेप देशवाल, डीटीपी धर्मबीर खत्री, अनिल कुमार आदि टीम के साथ गोकलगढ पहुंचे तथा गांव के बाहर खेतों मे बसाई गई जमीन में दो दुकान, वेयरहाउस, छह डीपीपीसी व दो मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
दिल्ली में 24 घंटे में 332 केस, नाइट कर्फ्यू रात से लागू, जानिए क्या रहेगा बंद और किसे मिलेगी छूट
डीटीपी ने बताया बार बार लोगों को अपील की जा रही है कि इस डीलरों के बहकावे में आकर प्लाट नहीं खरीदें। बिना विभाग की अनुमति काटी जा रही कालोनिया अवैध है तथा इन्हें कभी भी तोडा जा सकता है। अवैध बसाई गई कालोनी वाले डीलर व जमीन मालिक को पहले भी नोटिस दिया गया, लेनिकउनके बाजवूद निर्माण जारी रहा।
पाइप लाइन में सेंध: वॉल्व लगाकर चोरी का प्रयास, अलार्म बजते ही पहुंची टीम
घोषित नियंत्रित क्षेत्रों में बिना अनुमति नहीं करें निर्माण: अवैध निर्माण करने व नियमों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध डीटीपी विभाग द्वारा निर्माण को गिराया जा सकता है। इस प्रकार के अपराध के लिए न्यायालय द्वारा 3 वर्ष तक के कारावास या 10 से 50 हजार रुपए तक का जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान भी है। इसलिए आम लोगों को सचेत किया जाता है कि वे नियंत्रित क्षेत्रों या नगरीय क्षेत्रों में महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजन विभाग हरियाणा चंडीगढ से अनुमति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण, पुर्ननिर्माण या अनाधिकृत कॉलोनी की स्थापना न करें।
पिस्तोल के बल पर अपहरण कर मोबाइल व नकदी छीनने वाले तीन बदमाश काबू















