मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera: तेज रफ्तार वाहन ने व्यक्ति को कुचला

On: December 15, 2025 6:56 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: बास रोड के पास रविवार रात को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है और उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद नहीं हुए हैं।

 

 

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल रेवाड़ी भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे में शामिल वाहन और मृतक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  टोल फ्री सुविधा नहीं देने के विरोध में 28 गांवो की पंचायत 27 को

 

पुलिस ने बताया कि बॉस रोड पर अवैध सब्जी मंडी लगती है जिसके चलते नंदरामपुरबबास की ओर जाने वाला रोड बंद हो जाता है । यहां से गुजरने वाले वाहनों से भीड़ के चलते आये दिन हादसे हो रहे है। एक माह के दौरान यहां पर चार व्यक्ति घायल, जबकि एक की मोत हो चुकी है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now