मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Crime पेंट की जेब में रखी 30 हजार नकदी व कार्यालय से ट्रक चोरी

On: January 19, 2022 8:44 AM
Follow Us:

धारूहेडा: गांव भटसाणा से चोर घर में टकी एक पेंट से 30 हजार रूपए नकदी से भरा पर्स चोरी कर ले गए। आरोपितो ने नकदी निकालकर पर्स को गली में फैक दिया तथा मौका पाकर फरार हो गए।

Crime : रुठी प्रेमिका को मनाने पुलिस कर्मी बन पहुंचा कालेज, जानिए फिर वहां क्या हुआ

थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत में भटसाना निवासी बिशंबर ने बताया कि उसने मंगलवार को 30 हजार रूपए में कपास बेची थी तथा 30 हजार रूपए पर्स में डालकर पेंट को खूटी पर टांग कर सो गया। रात का उसे शोर सुनाया दिया। जब वह उठा तो तीन युवक उसके घर से भागते हुए नजर आए। जब उसने पेंट को चैक किया तो उसका पर्स गायब था। जब उसने बाहर निकाल देखा तो उसका पर्स गली में पडा हुआ था। पुलिस ने नकदी चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rewari News: निःशक्त ने लगाई गुहार, अब तो सुन लो मनोहर सरकार…

ट्रांसपोर्ट कार्यालय से ट्रक चोरी, चालक व ​परिचालक जताया शक
धारूहेडा: मालुपरा स्थित ट्रास कारगो से एक ट्रक चोरी हो गया। ट्रांसपोर्टर मैनेजर ने चालक व परिचालक पर चोरी होने का शक जाहिर किया गया। थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में भिवानी कि दिनोद निवासी विनोद ने बताया कि वह ट्रास कारगो में बतौर मैनेजर कार्यरत है। मैनेजर ने आरोप लगाया है कि उसके कार्यलय से 16 जनवरी से ट्रक गायब है। उसने बताया कि 16 जनवरी को पंचगाव टोल से ट्रक गुजरा है। चालक व परिचालक का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने ट्रक चोरी के आरोप मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं

Haryana News: पडोसी राज्यो में चुनाव: आबकारी विभाग ने खंगाले शराब के स्टॉक, जानिए क्यों

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now