मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: केयर टेकर आठ माह बाद काबू, धारूहेडा से 2 लाख चोरी कर हुआ था फरार

On: June 9, 2023 6:01 PM
Follow Us:

Best24Nes, Rewari News: स्थानीय पुलिस ने घर में चोरी के मामले में केयर टेकर को आठ माह बाद हिमाचल से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान दिल्ली त्रिलोकपूरी के इन्द्राकेम्प निवासी शिवम के रूप में हुई है।Haryana News: राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन के लिए दिया न्यौता, भाजपा पर कसा तंज

थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत मे पूर्व सरपंच शिवदीप ने बताया था कि उन्होंने अपने पिता 90 वर्षीय शिवरतन की देखभाल के लिए घर मे केयर टेकर रखा हुआ था। केयर टेकर को दिल्ली की एजेंसी के मार्फत हायर किया था। घर मे रात को पिता के पास ही सोता था।

यह भी पढ़ें  Scam in Haryana: हरियाणा सहित पंजाब, दिल्ली, यूपी से जुडे हुए है कैथल सफाई घोटाले के तार

Thana Dhr 2

दो लाख नकदी लेकर फरार: गेंहू की फसल बेचने के बाद राशि को अलमारी मे रखा हुआ था। सुबह जब उठे ता अलमारी से दो लाख रूप्ए गायब मिल। 02 अक्टूबर 2022 को आरोपित केयर टेकर शिवम अलमारी से 2 लाख रूपए चुराकर बिना बताये भाग गया। जब उसके फोन पर कॉल किया तो वह बंद मिला।

Rewari News: निर्धारित स्टाप पर बस नहीं रोकी तो चालको की अब खेर नहीं
8 माह बाद काबू: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित शिवम को हिमाचल से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें  Rewari: बृजमोहन मुंजाल की 100 वीं जयंती: 506 कर्मचारियोंं ने किया रक्तदान

 

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि चोरी की हुुई नकदी बरामद की जा सके।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now