मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Budget: विकसित भारत बनाने की दिशा में मोदी का प्रभावी बजट: वन्दना पोपली

On: July 23, 2024 5:11 PM
Follow Us:

Budget: प्रदेश प्रवक्ता व लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की मीडिया सह प्रभारी वंदना पोपली ने मोदी 3.0 के पहले बजट को विकसित भारत बनाने की श्रेणी में बढ़ता हुआ कदम बताया व कहा कि भारत की मुद्रास्फीति कम और स्थिर बनी हुई है। व चार परसेंट के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। वन्दना पोपली ने बताया की चार अलग-अलग जातियां गरीब ,महिला , युवा और किसान पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

वहीं मध्यम वर्ग को भी फायदा पहुंचाते हुए सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम पर स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50000 से बढ़ाकर 75000 कर दिया है। व 0 से 3 लाख तक कोई भी टैक्स नहीं रखा है। तथा वंदना पोपली ने बताया कि इस बार के बजट में 9 प्राथमिकताएं तय की गई है।Budget

यह भी पढ़ें  Cloudflare Down: X, AI, Canva, ChatGPT सब हांफ गए, इंटरनेट पर यह क्या हुआ ?

जिनमें कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर, रोजगार और कौशल, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय, विनिर्माण एवं सेवाएं, शहरी विकास , ऊर्जा सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर इनोवेशन और रिसर्च डेवलपमेंट और अगली पीढ़ी के सुधार की 9 बड़ी प्राथमिकताओं को तय किया गया है।
सरकार ने घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी निर्णय लिया है।

BUDGET

सबसे महत्वपूर्ण, सरकार ने बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने की दिशा मे कदम बढ़ाते हुए 500 टॉप कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को एक साल की इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी। जिसमें ₹5000 प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता, और ₹6000 की एकमुश्त सहायता दी जाएगी ।

यह भी पढ़ें  Breaking News: 58 साल की उम्र में 5 बच्चों के बाप ने की दूसरी शादी, 5 दिन बाद दुल्हन पहुंची थाने

 

  • सरकार रोजगार के लिए तीन नई योजनाओं को लागू करेगी।
  • बजट में एनपीएस वात्सल्य योजना का प्रावधान दिया गया है ।

वन्दना पोपली ने बताया कि केंद्रीय सरकार का घाटा तेजी से कम हो रहा है व राजकोषीय घाटे को 4.9% तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। पोपली ने बताया जिस तरह से हमारे वैज्ञानिकों ने पूरे विश्व में अपनी क्षमता व कार्यकुशलता से भारत का डंका बजाया है उसको ध्यान में रखते हुए अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को और मजबूती देने व इसकी क्षमता को 5 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। Budget

  1. मोबाइल फोन व चार्जर पर 15% सीमा शुल्क
  2. सोना चांदी पर कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत से घटाकर 6 की
  3. एक्स-रे मशीन कस्टम ड्यूटी से फ्री की गई है
  4. कैंसर की तीन दवा कस्टम फ्री
  5. लिथियम बैटरी को सस्ता करने का प्रावधान
  6. कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने का प्रावधान
यह भी पढ़ें  प्रॉपर्टी सर्वे पर बवाल, गुस्साए पार्षदो ने सीएम को भेजी शिकायत

जिससे महिलाएं वर्कफोर्स को ज्वाइन करेंगी और काम करने के लिए प्रोत्साहित होगी।
वंदना पोपली ने मोदी 3.O के पहले बजट की जमकर सराहना करते हुए मोदी सरकार का धन्यवाद किया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now