मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Cloudflare Down: X, AI, Canva, ChatGPT सब हांफ गए, इंटरनेट पर यह क्या हुआ ?

On: November 18, 2025 9:21 PM
Follow Us:
क्लाउडफ्लेयर का सर्वर डाउन
Cloudflare Down: इंटरनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी क्लाउडफ्लेयर का सर्वर डाउन होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। इसके डाउन होने के कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, AI, Canva, ChatGPT सब हांफ गए। इसके साथ ही कई वेबसाइट भी ठप हैं। ऑनलाइन फोटो एडिट करने की सुविधा देने वाला प्लेटफॉर्म Canva भी काम नहीं कर रहा है। इंटरनेट पर हजारों यूजर्स इन सर्विस को यूज न कर पाने की शिकायत कर रहे हैं। Cloudflare Down

500 सर्वर एरर : बता दे कि मंगलवार को इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को अचानक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब वैश्विक स्तर पर कई प्रमुख वेबसाइट्स और ऐप्स एक साथ डाउन हो गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, एआई सेवाएं OpenAI और Google Gemini, सर्च आधारित प्लेटफॉर्म पेर्प्लेक्सिटी, डिज़ाइन टूल कैनवा और टैक्सी सर्विस उबर सहित कई लोकप्रिय सेवाओं में यूजर्स को लॉगिन एरर, टाइमआउट और 500 सर्वर एरर दिखाई दिए।Cloudflare Down

 

सबको पता है कि क्लाउडफेयर विश्व की सबसे बड़ी साइबर सिक्योरिटी और वेब इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है, और लाखों वेबसाइटें अपने नेटवर्क व सुरक्षा सेवाओं के लिए इसी पर निर्भर रहती हैं। आउटेज के कारण कुल कितनी सेवाएं प्रभावित हुईं, इसका स्पष्ट आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं है। इन समस्याओं की वजह बनी क्लाउडफेयर में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी, जिसने दुनियाभर में इंटरनेट ट्रैफिक को प्रभावित किया।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now