मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

भिवाड़ी ने फिर छोड़ा अथाह काला पानी, घरों में कैद हुए सेक्टरवासी

On: June 25, 2023 9:31 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: एनजीटी की फटकार के बाजवूद धारूहेड़ा में छोडे जा रहे काले व रसायनयुक्त पानी पर रोक नहीं लग पाई है। रविवार को हुई बारिश की आड ने भिवाडी से एक बार फिर अथाह काला पानी छोड़ दिया गया है। सेक्टरो में इतना जलभराव हो गया है कि लोग घरों में कैद हो गए है।

सेक्टर चार आरडब्लूए के पूर्व प्रधान यादराम बोकन, कृष्ण यादव, नरोतम जोशी, अनिल चौहान, धर्मपाल, गोपाल तिवाडी, तेजबीर, डीके शर्मा, इंद्रपाल मुकदम ने बताया कि कि धारूहेड़ा की इस बदहाली के लिए रेवाड़ी प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें  Rewari news: वर्षा ने पास की सीए परीक्षा, गांव में खुशी की लहर

 

PANI 2
धारूहेड़ा: सेक्टर चार व छह में जमा राजस्थान से आया काला पानी

भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र से छोड़े जा रहे गंदे पानी ने धारूहेड़ा की आबोहवा को पूरी तरह से दूषित कर दिया है। सालों से भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से दूषित पानी धारूहेड़ा व इसके आसपास के गांवों में छोड़ा जा रहा है। प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी: एक नाला भिवाड़ी से धारूहेड़ा तक आ रहा है जिसमें बिना पानी को साफ किए ही लगातार पानी छोड़ दिया जाता है। दूषित पानी के कारण धारूहेड़ा क्षेत्र की जमीन बंजर हो चुकी है लेकिन भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों ने कोई सुधार नहीं किया है और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई कड़ा कदम उठाया गया है।

घरो में कैद हुए लोग: सेक्टरा में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया है। कई घरों मे पानी अंदर ही प्रवेश गया है। लोगो को जीना मुहाल हो रहा है। प्रशासन को कोई चिंता नहीं है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now