मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bawal crime : बदमाशो ने चाकू मारकर की लूट, कहा, केस वापिस लो नहीं पूरे परिवार को जान से मार देंगें

On: December 22, 2021 7:24 AM
Follow Us:

बावल: बावल में लूटपाट की वारदातें तेजी से बढ रही है। 12 दिन पहले एक रेहड़ी चालक पर चाकू से हमला कर नकदी लूटी गई थी। पुलिस ने एक अरोपी का तो काबू कर लिया है लेकिन उसके अन्य साथी केस वापस नहीं लेने की सूरत में परिवार सहित खत्म करने की धमकी दी।

Dharuhera: भटसाणा का युवक हथियार के साथ काबू

बावल थाना पुलिस ने बताया कि पंजाबी मोहल्ला निवासी मोगली छोटूराम चौक पर सब्जी की रेहड़ी लगाता है। 10 दिसंबर की शाम बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाश अनिल व उसके एक साथी ने मोगली पर चाकू से हमला करके हजारों रुपए की नकदी छीन ली थी। इस मामले में बावल थाना पुलिस ने मोगली की शिकायत पर अनिल व उसके साथी के खिलाफ एफआईआर नंबर 391 धारा 379बी, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

Firing at Dharuehra: हरियाणा पुलिस कर्मी पर की अंधाधुंध फायरिंग, गाडी में लगी दो गोली

मिली परिवार का मारने की धमकी। मंगलवार की शाम मोगली अपनी रेहड़ी पर काम कर रहा था। तभी एक बाइक पर खेड़ा मुरार निवासी संजय व एक अन्य व्यक्ति उसके पास पहुंचा और गोली-गलौज की। आरोपियों ने धमकी दी कि उन्हें अनिल ने भेजा है और अनिल के खिलाफ जो केस दर्ज कराया हुआ है, उसे वापस लेना होगा। वरना उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Delhi Mumbai New Expressway:सफर बनेगा मजेदार! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा हुआ शुरू, मिनटों में पूरा होगा सफर

https://www.best24news.com/?p=25479

आरोपियों ने फोन निकालकर मोगली की अनिल से बात भी कराने की कोशिश की, लेकिन गाली-गलौज सुनकर जैसे ही लोग पहुंचने शुरू हुए दोनों आरोपी बाइक लेकर वहां से भाग निकले। मोगली ने तुरंत इसकी सूचना बावल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now