मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: ADGP साउथ रेंज रेवाड़ी विदाई समारोह: जनता का विश्वास जीतना पुलिस की सर्वोत्त्म सीढी

On: November 1, 2024 5:15 PM
Follow Us:
एडीजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी विदाई समारोह: जनता का विश्वास जीतना पुलिस की सर्वोत्त्म सीढी

Haryana News:  ADGP साउथ रेंज रेवाड़ी राजेंद्र कुमार भा.पु.से. की सेवानिवृत्ति पर बुधवार को धारूहेड़ा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विदाई कार्यक्रम में एसपी रेवाड़ी गौरव राजपुरोहित, एसपी नूंह विजय प्रताप व एसपी महेंद्रगढ़ अर्श वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

पुलिस विभाग में 34 साल तक सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्ति हुए राष्टपति मेडल से सम्मानित साउथ रेंज के एडीजीपी श्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों को आपसी तालमेल बनाकर जनता के विश्वास को जीतने की दिशा में सतत प्रयास करने चाहिएं।Haryana News

जनता का विश्वास जीतना पुलिस के लिए अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में सर्वोत्तम सीढी है। श्री राजेंद्र कुमार बुधवार को अपनी सेवानिवृत्ति पर धारूहेड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में साउथ रेंज रेवाड़ी के पुलिस अधिकारियों और एडीजीपी कार्यालय के स्टाफ को संबोधित कर रहेHaryana News थे।

यह भी पढ़ें  ABVP Student Organization Performed In The University : मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर आईजीयू में रजिस्टार को सौंपा ज्ञापन, सुनवाई नही हो तो 26 अगस्त से होगा धरना प्रदर्शन

जनता की सोच में हो रहा बदलाव: आमजन में पुलिस के प्रति सोच में लगातार बदलाव आ रहा है। यह पुलिसकर्मियों के अच्छे व्यवहार और कठिन परिश्रम का परिणाम है। लोगों का सहयोग पुलिस के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसने में मददगार साबित होता है। पुलिसकर्मियों को चाहिए कि वह लगातार सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना पर कार्य करते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें।

ये रही मुख्य उपलब्धियां: एडीजीपी राजेंद्र कुमार जुलाई 1990 में डीएसपी के रूप में हरियाणा पुलिस में शामिल हुए। 2002 में भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी बने। अपने सेवाकाल में डीएसपी गुरूग्राम, एसपी फरीदाबाद, एसपी ट्रैफिक, एसपी अपराध शाखा, आदेशक द्वितीय वाहिनी, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, डीआइजी विजिलेंस, डीआईजी सीएम उड़नदस्ता, निदेशक सर्तकता जन उपयोगिता, आइजी विजीलेंस, आइजी सीएम उड़नदस्ता, आइजीपी व एडीजीपी साउथ रेंज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।Haryana News

यह भी पढ़ें  रेवाड़ी में बाइक चोर गिरोह पकड़ा: 7 बाइके बरामद, जानिए कैसे खुला राज?

उन्हें वर्ष 2016 में पुलिस पदक और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2024 में राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया था। उन्होंने 28 अगस्त 2023 को बतौर साउथ रेंज आईजी का पदभार संभाला था। पुलिस विभाग में 34 साल तक सेवाएं देने के उपरांत वह 31 अक्टूबर को एडीजीपी पद से सेवानिवृत्ति हो गए।Haryana News

तीन जिलों के एसपी ने किया सम्मान: इस मौके पर रेवाड़ी एसपी श्री गौरव राजपुरोहित, नूंह के एसपी श्री विजय प्रताप व महेंद्रगढ़ के एसपी श्री अर्श वर्मा ने मिलकर एडीजीपी राजेंद्र कुमार को पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका सम्मान किया।Haryana News

यह भी पढ़ें  Rewari: धारूहेड़ा से युवती गायब

सभी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य व सुखमय पारिवारिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। इसके अलावा एडीजीपी कार्यालय के स्टाफ व उपस्थित सभी डीएसपी साउथ रेंज रेवाड़ी ने भी एडीजीपी राजेंद्र कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको भावभीनी विदाई दी।

इस मौके पर ये रहे मौजूद: इस मौके पर साउथ रेंज के जिला रेवाड़ी से डीएसपी डॉ रविन्द्र सिंह, पवन कुमार, सुरेन्द्र श्योराण, विद्यानन्द, जिला नूंह से डीएसपी सुरेन्द्र यादव, मुकेश कुमार, सुरेन्द्र कीन्हा, अजैब सिंह, प्रदीप खत्री जिला पलवल से डीएसपी विशाल, नरेश कुमार, महेंद्र वर्मा, जिला महेंद्रगढ़ से डीएसपी दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, सुपरीटेंडेंट विक्रम यादव सहित एडीजीपी कार्यालय के सभी अधिकारी/ कर्मचारी व अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।Haryana News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now