मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

आप ने रेवाडी में किया विरोध प्रदर्शन, मोदी हटाओ, देश बचाओ, के लगाए नारे

On: March 30, 2023 4:45 PM
Follow Us:

हरियाणा: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के आह्वान पर पूरे देश के साथ साथ गुरूवार हरियाणा के जिला रेवाडी के मोती चौक मोदी हटाओ, देश बचाओ के नारो के साथ प्रदर्शन किया गया।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार के आदेश पर आज सुबह 7 बजे से ही मोती चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और हम कार्यकर्ताओ पर प्रदर्शन ना करने का दबाव बनाया गया एवम् हम कार्यकर्ताओ की पुलिस द्वारा दबिश की गई।Wearher Update: Delhi -NCR में फिर बदला मौसम: तेज हवा के साथ कई जगह बारिश, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें  Weather: जानिए कल कैसा रहेगा मौसम, हरियाणा में यहां होगी बारिश

इतना ही नहीं हमनें जो *मोदी हटाओ। देश बचाओ।* के बैनर बनवाए थे। हमसे वो बैनर भी जबरन जब्त कर लिए गए। और इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले अनेक कार्यकर्ताओ को बाहर ही रोक लिया गया। अनेक कार्यकर्ताओ को प्रदर्शन में शामिल नहीं होने दिया गया।

हमें भी डराने का प्रयास किया गया। लेकिन हमने गिरफ्तारी की चिंता किए बिना आज तय समय पर “मोदी हटाओ। देश बचाओ”,”मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी नही चलेगी” के जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।1680169139965 11zon

यह भी पढ़ें  Haryana New Districts: हरियाणा को जल्द ही मिलेंगे 5 नये जिले, ये है लिस्ट

बावल विधानसभा प्रतिनिधि रेखा दहिया जी ने कहा कि बीजेपी देश को लठतंत्र से चलाना चाहती है और लोकतंत्र को कुचलना चाहती हैं।

आप के युवा नेता अभिषेक झांब जी ने कहा कि बीजेपी सरकार लोगो की आवाज को दबाकर लोगो को मिले संवैधानिक विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार खत्म करके एक देश एक पार्टी का नियम देश पर जबरन थोपना चाहती हैं।
NSS Camp kharkada: निक्की यादव व गोविंद बने बेस्ट वोलियंटर

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सुबह से भूखे प्यासे खड़े पुलिस कर्मियों को शिष्टाचार के तहत शिकंजी और पीने का पानी पिलाया गया।

यह भी पढ़ें  M2K County RWA Dharuhera: मांगों को लेकर दी चेतावनी

ये रहे मौजूद: ओमप्रकाश गुप्ता,अमरनाथ गुप्ता,बावल विधानसभा प्रतिनिधि श्रीमती रेखा दहिया,युवा नेता अभिषेक झांब, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा,शंकर ग्रोवर,फूल सिंह,संजय रोहिल्ला,सुनील गुर्जर, रेनू,ममता और सुनीता समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now