मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

सैनिटरी पैड्स में ड्रग छिपाकर क्रूज पर ले गई थी मुनमुन धमीचा, NCB ने किया खुलासा

On: October 9, 2021 12:37 PM
Follow Us:

मुंबई में क्रूज रेव पार्टी में पकड़े गए आरोपियों ने ड्रग्स छिपाने के लिए बेहद महफूज तरीके अपनाए थे। लड़कों ने जूतों में तो लड़कियों ने सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपा रखी थीं। NCB ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें सैनिटरी पैड्स में छिपाकर रखी गईं ड्रग पिल्स को दिखाया गया। जांच एजेंसी के मुताबिक, ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज से पकड़ी गई आरोपी मुनमुन धमीचा ने इस तरीके से ड्रग्स को छिपाया था।

01 2

NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था। NCB ने मुनमुन के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(c), 20(b), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया है। वे अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: गर्मी ने छुडवाए पसीने, जानिए किस दिन बदलेगा मौसम

मॉडल हैं ड्रग्स पार्टी में पकड़ी गई मुनमुन
ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुई दिल्ली की मुनमुन धमीचा के पास से NCB को ड्रग्स मिली हैं। मुनमुन एक मॉडल हैं और अक्सर पार्टियों में दिखती हैं। कई जगह वे गुरु रंधावा, सुयश राय और अर्जुन रामपाल जैसी हस्तियों के साथ दिखी हैं।

munmun 3

मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली हैं मुनमुन
मुनमुन मूल रूप से मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भी सागर में हुई और हायर एजुकेशन के लिए वे भोपाल शिफ्ट हो गईं। हालांकि, अब सागर में उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। मुनमुन के पिता का कई साल पहले और उनकी मां का पिछले साल निधन हो गया था। साल 2014 से वे अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती हैं। वे एक प्राइवेट कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम करते हैं।

मुनमुन मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। हालांकि, वहां उनके घर पर ताला पड़ा है।

सोशल मीडिया में मुनमुन के 11 हजार फॉलोअर्स
मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शूटिंग स्टूडियो और फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की हुई हैं। मुनमुन के Instagram में करीब 11 हजार फॉलोअर्स है और उन्‍होंने इसमें अपनी मॉडलिंग शूट्स की कई फोटोज पोस्‍ट की हैं।

मुनमुन धमीचा सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं और उनके 11 हजार फॉलोअर्स हैं।

हाईप्रोफाइल लोग क्रूज पर ड्रग्स छिपाकर ले गए थे
इस केस में NCB ने पहले दिन ही अंदेशा जताया था कि हाईप्रोफाइल लोग अंडर गारमेंट्स में ड्रग्स छिपाकर ले गए थे। सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर जो रेव पार्टी चल रही थी उसमें शामिल लोग अपनी पैंट की सिलाई में, महिलाओं के पर्स के हैंडल में, अंडरवियर के सिलाई वाले हिस्से में और कॉलर की सिलाई में छिपाकर ड्रग्स ले गए थे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now