मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाडी पुलिस ने मनाया पुलिस उपस्थिति दिवस

On: November 28, 2021 12:52 PM
Follow Us:

पैदल गस्त व पैट्रोलिंग करके आमजन को कराया सुरक्षा का एहसास
रेवाडी: सुनील चौहान। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक रेवाडी राजेश कुमार के निर्देशन मे रविवार को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलेभर के विभिन क्षेत्रो मे पुलिसकर्मियो द्वारा अधिक से अधिक पैदल गस्त, पैट्रोलिंग व नाके लगाकर आमजन को सुरक्षित होने का एहसास कराया गया। पुलिस ने शहर मे दुकानो के आगे बिना किसी उचित कारण वाहन खडा करके जाम लगाने वाले ग्राहको व दुकानदारो को मिलकर शहर मे जाम ना लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों व बाजारों में गश्त कर संदिग्धों से पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें  Rewari Crime: ???? ???? ?? ????, ???? ???? ?? ?????? ????

 

01 3

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिलेभर में लगाए गए नाकों, पैदल गस्त व पुलिस पैट्रोलिंग का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस उपस्थिति दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना है। जिससे पुलिस व आमजन के बीच बेहतर सम्बन्ध स्थापित हो सके। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार के असामाजिक एवं अपराधिक व्यक्तियों की सूचना अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निसंकोच बता सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। जिला पुलिस भविष्य मे भी जन हित में इस प्रकार के अभियान चलाती रहेगी। उन्होने कोविड के नए संक्रमण के बढ़ते मामलो पर आम जन से अपील की कि आमजन इसे हल्के मे ना ले। उन्होने इसे बढ्ने से रोकने के लिए लोगों को सामाजिक दुरी का पालन करने व मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों ने विवाह आदि के सीजन के चलते बाजारों में भीड़ -भाड़ वाले इलाकों में लोगो को इकठ्ठा न होने के लिए जागरूक भी किया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now