मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं, सरकारी योजनाओ का लाभ पाएं

On: January 12, 2022 11:36 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के तहत किसानों द्वारा फसल का पंजीकरण का कार्य शुरू किया है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।

डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकादी देते हुए बताया कि जो किसान पोर्टल पर रबी सीजन की फसलों का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, वे 31 जनवरी तक अपनी रबी की फसलों का ब्यौरा इसमें दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं शुरू की गई है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से किसानों को लाभांवित किया जा रहा है। सरकार की ओर से मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण चल रहा है।

Rewari news: एसडीएम ने सुनी समस्याएं: अवैध कब्जे, दूषित पानी का छाया रहा मुददा

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि किसान अपनी फसलों का पंजीकरण फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर करवा सकते हैं। ऑनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि किसान अपनी खेती का पूरा विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर सबमिट कर सकते हैं, जिससे समय पर सरकार के द्वारा इन्हें लाभ पहुंचाया जा सके।

Rewari News: बकाया ब्याज माफी के लिए महिलाओं के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना शुरू

उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रत्येक किसान की फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य किया हुआ है। इसका उद्देश्य किसानों को फसल बेचने में सुविधा पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का सीधे लाभ भी देना है। उन्होंने कहा कि किसान अब 31 जनवरी 2022 तक फसल का विवरण अपलोड करवा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें ।

यह भी पढ़ें  G20 Summit के दौरान Delhi Metro के कौन-कौन से स्टेशन बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले देखें List

 

Rewari Crime: छह साल से फरार आरोपित पीओ काबू

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now