मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर पहुंचे पैरालंपिक खिलाड़ी के घर, गुलदस्ता देकर दी शुभकामनाएं

On: August 17, 2021 2:29 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। 24 अगस्त से शुरू होने वाले टोक्यो पैरालिंपिक खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी टेकचन्द बुधवार सुबह 3 बजे जापान रवाना होंगे। उनकी रवानगी से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया कॉर्डिनेटर उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर टोक्यो पैरालिंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी।
बता दें जापान में होने वाले टोक्यो पैरालिंपिक खेलों के लिए बावल निवासी जेवलिन थ्रोअर टेकचंद भी चयनित हुए हैं। देशभर से चयनित 24 खिलाड़ियों की सूची में उनका भी नाम शामिल है। पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से 29-30 जून को दिल्ली में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया था। इसमें टेकचंद ने 29.66 मीटर थ्रो फेंका। अब वे टोक्यो पैरालिंपिक में जेवलिन की एफ-54 कैटेगरी में भाग लेंगे।
टेकचन्द से मिलने पहुंचे मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के कारण आज प्रदेश खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। बेहतरीन खेल नीति के कारण खिलाड़ियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। 28 जुलाई को मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पैरलिंपिक खेलों के लिए ‘विकटरी पंच’ दिया था। मुख्यमंत्री का अटूट विश्वास है कि पैरालंपिक खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करके भारत की झोली मैडलों से भर देंगे और हरियाणा का दुनिया में नाम रोशन करेंगे। श्री वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल नीति के मुताबिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। टोक्यो पैरालिंपिक में जाने से पहले ही खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये एडवांस राशि दी जा चुकी है। 10 लाख रुपये टोक्यो से आने के बाद खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।इस मौके पर टेकचंद ने कहा कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना ही उनका सपना है।

यह भी पढ़ें  कोसली में फिर पकडे दो Sulfa Smugglers, असली ​खिलाडी पुलिस गिरफ्त से बाहर

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now