मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

महापंचायत:आसपास के गांवों से हजारों लोग जुटे; गौरव को पीट-पीटकर मारा था, 10 दिन बाद भी हाथ नहीं आए आरोपी

On: October 17, 2021 9:29 AM
Follow Us:

हरियाणा :  महेंद्रगढ़ जिले में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए गौरव यादव के हत्यारे 10 दिन बाद भी पकड़े नहीं जा सके हैं। पुलिस की ढीली कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गौरव के परिवार और ग्रामीणों में रोष हैं। रविवार को इसी मुद्दे पर गांव मालड़ा में महापंचायत की जा रही है, जिसमें आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में किसान जुटे।

ये है मामला
9 अक्टूबर को महेंद्रगढ़ जिले के गांव बवाना निवासी BSc स्टूडेंट गौरव यादव (18) की दबंगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। वारदात के समय गौरव महेन्द्रगढ़ से वापस बाइक पर गांव लौट रहा था। उसे गांव मालड़ा के पास बेरहमी से पीटा गया। दबंगों ने पिटाई का वीडियो भी खुद ही वायरल किया। इसमें आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। महेद्रगढ़ की कनीना थाना पुलिस ने मास्टर माइंड रवि उर्फ लंगड़ा सहित आधा दर्जन लोगों पर नामजद FIR दर्ज की है।

यह भी पढ़ें  Dengue news: रेवाड़ी सबसे आगे, ये दो जिले भी बने हॉट स्पॉट

साथ ही कुछ अज्ञात लोग भी शामिल हैं। पुलिस अभी तक रवि के होटल पर काम करने वाले विक्की उर्फ फुकरा को ही गिरफ्तार कर पाई है। 6 दिन के रिमांड के बाद भी पुलिस उससे कुछ ज्यादा नहीं उगलवा पाई। न ही मुख्य आरोपियों के बारे में अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की लचरता के कारण गौरव के परिवार के साथ आसपास के गांवों के लोगों में काफी रोष है।

प्री-प्लान थी गौरव की पिटाई
महेंद्रगढ़ जिले में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए गौरव की पिटाई प्री प्लान थी। जब वह महेंद्रगढ़ से बाइक पर घर लौट रहा था तो रास्ते में रवि यादव और उसके दोस्त मालड़ा गांव के होटल पर बैठकर गौरव का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों ने गौरव को धर लिया और होटल के पीछे ले जाकर बेरहमी से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। पिता देवेंद्र के अनुसार जब गौरव को वारदात के बाद अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने सारी बात बताई। गौरव ये भी बताया कि बहुत मिन्नतें करने के बाद भी रवि और उसके दोस्तों ने उसकी नहीं सुनी और बेहरमी से पीटते रहे।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather: धुलंडी पर इस शहरों हुई में झमाझम बारिश, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

बहुत जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
गौरव हत्याकांड को लेकर कनीना डीएसपी राजीव का कहना है कि हमारी टीमें दिन रात आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छानबीन कर रही हैं। हमारे हाथ कुछ जानकारी लगी है, जिसके हिसाब से छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now