मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

बिना नक्शा पास कराए मकान बनाने वालो पर गिरेजी गाज

On: January 25, 2022 8:25 AM
Follow Us:

धारूहेडा नपा ने चलाया सत्यापन अभियान
धारूहेडा: नगर पालिका क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराये मकान बनवाने वाले भवन स्वामियों पर जिला प्रशासन की गाज गिरने वाली है। नगर पालिका की ओर से नियमित क्षेत्र में बनाए गए व बनाए जा रहे मकानों के सत्यापन किया जा रहा है।
डीएम के निर्देश पर नपा सचिव के नेतृत्व मेें गठित की गई तीन टीमों ने कालोनियो में बनाए जा रहे भवनों के सत्यापन का काम प्रारंभ कर दिया है। इस सत्यापन में बिना नक्शे वाले मकानों से जुर्माना वसूल कर उन्हें भवन के नक्शे की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
उन्होने बताया कि नपा क्षेत्र में लोगों ने बेतरतीब ढंग से मकानों का निर्माण तो करा लिया लेकिन प्रशासन से इसका नक्शा नहीं पास कराया। मनमाने ढंग से कराये गए इस निर्माण में नाली व रास्ते जैसी बुनियादी समस्याओं का ध्यान भी नही रखा गया। ऐसे में इन मकानों के सत्यापन का फैसला लिया गया है। इसके लिए नगर पालिका क्षेत्र के 17 वार्डो में तीन टीमों को सत्यापन के कार्य में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें  हरियाणा पुलिस पेपर लीक: डीएसपी के गनमैन के भी जुडे है तार, दो दिन से हुआ भूमिगत, जानिए कौन है वह पुलिसकर्मी

लगेगे जुर्माना, गिरेगी गाज:

anil kumar

बिल्डिंग निरीक्षक को आदेश है कि सभी कालोनियो की सर्वे करवाकर बिना नक्शा पास करवाने वाले स्वामियो का चिहित कर नोटिस जारी करे। अभी हाल मे नक्शापास नहीं होने के चलते दो समारोह स्थल भी सील किए गए थे।
अनिल कुमार, नपा सचिव धारूहेडा

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now