मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

पंचायत चुनावी के लिए अभी ओर करना पडेगा इंतजार, याचिका की सुनवाई 11 अक्टूबर को

On: September 14, 2021 11:10 AM
Follow Us:

हरियाणा: सुनील चौहान। प्रदेश में पंचायती चुनाव के लिए फिलहाल भावी सरपंचों को अभी लंबा इंतजार करना होगा। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव से संबंधित याचिका पर सुनवाई के लिए अब 11 अक्टूबर 2021 की तारीख तय की है। जबकि इस पर 14 सिंतबर को सुनवाई होनी थी।

पिछली सुनवाई में प्रदेश सरकार को हाईकोर्ट ने पुराने नियमों पर चुनाव करवाने की छूट दी थी। लेकिन सरकार 50 फीसदी महिलाओं को सरपंच बनाने की नई नीति पर चुनाव करवाना चाहती है। हरियाणा में पंचायती चुनाव में एक साल की देरी हो चुकी है। सरपंचों का कार्यकाल जनवरी में ही खत्म हो चुका है और उनका कार्यभार प्रशासक संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें  हरियाणा में 141 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर

सोनीपत जिला प्रशासन कर रहा तैयारी
पंचायती चुनाव की तारीखों की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विभागों में अब काम तेजी से होने लगे हैं। सोनीपत में विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों की सूची मांगी गई है। इससे पहले सभी विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों का डाटा मांगा गया था। ताकि चुनाव में ड्यूटी संबंधित जानकारी सही से अपडेट हो सके।

जटोली के प्रवीण ने डाली है अदालत मे याचिका:
पंचायती चुनाव को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है। गुरुग्राम जिले के ग्राम जटोला निवासी प्रवीण चौहान व अन्य ने याचिका डालकर पंचायत चुनाव में आरक्षण को चुनौती दी है।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में महिलाओं की बल्ले- बल्ले, हर महीनें मिलेंगें 2100 रुपये

आरक्षण बनी समस्या:
अधिनियम में संशोधन के अनुसार, पंचायती राज में सीटों का 8 प्रतिशत बीसी-ए श्रेणी के लिए आरक्षित किया जाना है और न्यूनतम सीटें 2 से कम नहीं होनी चाहिए। जो एक दूसरे के विपरीत है। क्योंकि हरियाणा में 8 प्रतिशत के अनुसार, केवल 6 जिले हैं, जहां 2 सीटें आरक्षण के लिए निकलती हैं। बाकी 18 जिलों में केवल 1 सीट आरक्षित की जानी है।
जबकि सरकार ने 15 अप्रैल 2021 को जारी अधिसूचना के माध्यम से सभी जिलों में बीसी-ए श्रेणी के लिए 2 सीटें आरक्षित की हैं, जो कानूनन गलत है। यह अधिनियम में संशोधन जिला परिषद की जनसंख्या 2021 में बीसी-ए आबादी को दिखाए बिना किया गया है। जबकि बीसी-ए आबादी को दर्शाने वाला एक अलग कॉलम होना चाहिए, ताकि आरक्षण के साथ-साथ रोटेशन भी स्पष्ट रूप से देखा जा सके।

यह भी पढ़ें  Hemant Soren Oath Ceremony: चौथी बार झारखंड के सीएम बने हेंमत, जानिए कितने पढे लिखे है

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now