मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

धडल्ले से धारूहेडा में पहुंच रहे हथियार, देशी कट्टा सहित एक आरोपित काबू

On: November 28, 2021 12:31 PM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। सीआईए शाखा धारुहेड़ा ने अवैध देशी कट्टा सहित एक आरोपित को काबू किया । आरोपित की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव खिजुरीवास निवासी अभिषेक के रूप मे हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभिषेक अपराधी किस्म का लडका है तथा अवैध हथियार रखता है। वह आज भी भटसाना मे फिरनी पर बनी एक दुकान पर अवैध हथियार लिए हुए बैठा है। सीआईए धारुहेड़ा टीम रैडिंग पार्टी तैयार करके बताई गई जगह पर पहुंची तो भटसाना की फिरनी पर बनी दुकानो के बाहर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उस लड़के को काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अभिषेक बताय पुलिस द्वारा उस लड़के की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपित को अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now