रेवाडी: सुनील चौहान। गांव रामपुरा में जोहड़ किनारे पॉलिथीन में लिपटा हुआ 5 माह का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जब इसे देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही मामले में अज्ञात युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
रविवार दोपहर बाद गांव के जोहड़ के समीप गांव के लोगों ने कुत्तों को देखा तो कुछ लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद देखा की पॉलिथीन में लिपटा किसी बच्चे का भ्रूण था। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया और इसे नागरिक अस्पताल भिजवाया।
















