मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

दिन मे करते थे रैकी, रात को लगाई सेंध

On: September 22, 2021 12:54 PM
Follow Us:

कोसली: सुनील चौहान। थाना कोसली पुलिस ने घर में घुसकर पैसे व मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। आरोपी की पहचान कोसली के भोगल बस्ती निवासी रूपेश उर्फ कानिया के रूप में हुई है। राकेश कुमार पुत्र फददीराम ने गत 09 जून को पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि हव राजस्थान के धोलपुर जिले के गाँव सेखपुर का रहने वाला है तथा वर्तमान मे कोसली नढेडा रोड स्थित भोगल बस्ती मे किराए के मकान में रह रहा है। वह पेशे से टाईल पत्थर लगाने का काम करता है। बीती रात वह और मेरे साथ काम करने वाले मेरे तीन साथी कमरे पर सो रहे थे तथा दरवाजा बन्द था। अज्ञात युवक रात मे दिवार फांद कर कमरे मे घुसकर हमारे पांच हजार रूपए व दो मोबाईल फोन चोरी करके ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी थी। कोसली पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को पहले ही काबू कर लिया था। पुलिस ने मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी रूपेश अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now