मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

गृह मंत्री अनिल विज की तबीयत बिगडी, शनिवार को होने वाला जनता दरबार स्थगित

On: August 20, 2021 3:45 PM
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की तबीयत शुक्रवार को अचानक खराब हो गई। उन्‍हें सांस लेने में दिक्‍कत हो रही थी, इस कारण उनका ऑक्सिजन लेवल भी कम हो गया था। फिलहाल, उन्‍हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

फिलहाल डॉक्‍टरों ने उन्‍हें ऑक्सिजन सपोर्ट पर रखा है। अन‍िल विज को कुछ समय पहले कोरोना हो गया था। हालांकि उन्‍होंने कोविड वैक्‍सीन के ट्रायल में हिस्‍सा लिया था। लेकिन इसके बाद भी वह वायरस की चपेट में आ गए। पिछले कुछ दिनों से वह काफी सक्रिय थे लेकिन अब अचानक तबीयत खराब होने से शनिवार को होने वाला उनका जनता दरबार रद्द कर दिया गया है। उनके स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी उनके मीडिया कोऑर्डिनेटर विजेंद्र चौहान ने दी है।

यह भी पढ़ें  Haryana: पटेल की जयंती पर यूनिटी के लिए दोडेगा रेवाड़ी सहित पूरा देश

अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें अनिल विज गाना गाते दिख रहे हैं। इसमें वे फिल्‍म केसरी का गाना तेरी मिट्टी में मिल जांवा गाना गा रह हैं। गाते हुए उनके अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अनिल विज से मिलने संगीतकार बी प्राक (Anil Vij And Singer B Praak Video) आए थे। जब अनिल विज ने गाना गाया तो बी प्राक ने भी गाना शुरू कर दिया। वीडियो में अनिल विज दोनों हाथ उठाकर जोश में गाना गाते दिखाई दे रहे हैं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now