धारूहेडा: सुनील चौहान। ग्रांम पंचायत खरखडा मे सोलर स्ट्रीट लाईट बैटरी चोरी करने के मामले में 3 आरोपियो को प्रोडैक्शन वारंट पर गिरफतार करके अदालत से एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिए गए है। गिरफतार किए गए आरोपियो कि पहचान रेवाडी जिला के खरखडा निवासी सोनू, गजेन्द्र उर्फ गोलू तथा महेश कुमार के रुप मे हुई है। पुलिस ने बताया कि ग्रांम पंचायत खरखडा मे सोलर स्ट्रीट कि 19 बैट्रिया चोरी हो गई थी। खण्ड विकास एंव पंचायत अधिकारी धारुहेडा की शिकायत पर धारुहेडा पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान चोरी करने वाले आरोपितयो गिरफतार करके अदालत से एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिए गए है। आरोपियो के कब्जा से कुल 3800 रुपए भी बरामद किए गए है।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।















