रेवाडी: सुनील चौहान। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक कार ने बाइक सवार दो कंपनी कर्मचारियों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कंपनी एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कसौला पुलिस के अनुसार राजस्थान के अजरका निवासी पवन व उसका दोस्त दीपक दोनों बावल की टीडीआर कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार की रात वह कंपनी से ड्यूटी कर वापस अपने गांव अजरका लौट रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित बनीपुर चौक पर एक सफेद रंग की कार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पवन व दीपक दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पवन व दीपक दोनों को घायल अवस्था में बावल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पवन की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।
















