मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

कांग्रेस चुनाव: विधायक ने दी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं

On: November 12, 2021 4:21 PM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। भारतीय युवा कांग्रेस के चुनावों नतीजे के आने बाद रेवाडी जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के निवास स्थान मॉडल टाउन पंहूचकर विधायक चिरंजीव राव का आभार जताते हुए कहा कि पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह व विधायक चिरंजीव राव जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से उन्हें कांग्रेस जैसे बडे और देश के लिए समर्पित संगठन में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है। सभी पदाधिकारीयों ने कहा कि संगठन में उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसको पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करेगें। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी सहित कांग्रेस प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सभी कांग्रेस नेताओं का धन्यवाद किया है।
वहीं विधायक चिरंजीव राव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो हर व्यक्ति को आगे बढने का मौका देती है। अब सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पंहूचाना चाहिए और कांग्रेस पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत करना चाहिए। श्री राव ने कहा कि कांग्रेस एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसका गौरवशाली इतिहास रहा है और देश का स्वतंत्र करवाने के लिए एक लंबे समय तक चले आजादी के लिए आंदोलन में कांग्रेस नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस के चुनाव में युवाओं में जबरदस्त जोष देखने को मिला। प्रदेश में लाखों युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्या ग्रहण की। युवा कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवाओं का मैं स्वागत करता हूं और एक बार फिर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देता हूं।
इस मौके पर बिलु सरपंच मीरपुर, धमेंद्र जिला पार्षद, पूर्व सरपंच अनिल पदैयावास, नरेश यादव हासाका, पार्षद नरेश यादव, पार्षद प्रवीण चौधरी, मोनू राव, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तोंगड, युवा कांग्रेस के भरत सिंह तोंगड, अजीत सिंह तोंगड, कर्मवीर सोनी, जिलाध्यक्ष रजनीकांत बूढपुर, रेवाडी विधानसभा अध्यक्ष रोहित रामगढ के अलावा प्रदेश महासचिव सोनू कालूवास, प्रदेश महासचिव मनीष टिकाणिया, विपिन राव, विधानसभा उपाध्यक्ष कीर्ति यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष दीपु खडगवास, अंग्रेज बूढपुर, प्रदीप बूढपुर, जिला महासचिव दीपक डोहकी, जिला महासचिव अरविंद दिसोदिया इत्यादि के अलावा समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now