मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

कंपनी कर्मी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर रोहतक रैफर, जानिए किसने किया हमला

On: September 13, 2021 12:23 PM
Follow Us:

बावल: सुनील चौहान। कस्बे के गांव नांगलतेजू में एक कंपनी कर्मचारी पर गांव के ही एक युवक ने चाकू से कातिलाना हमला कर दिया।  जिसके चलते कंपनी कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।  कर्मचारी को पहले रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर भर्ती करवाया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के ब्यान पर मामला दर्ज कर लिया है। बावल पुलिस के अनुसार गांव नांगल तेजू निवासी नितेश कुमार बावल में ही कंपनी में बतौर ऑपरेटर कार्यरत है। रात को वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान गावं निवासी राहुल  उसके पास आया और कहने लगा कि उसे भी अपनी कंपनी में नौकरी लगा दें। नितेश ने कहा कि अभी कंपनी में कोई वैकेंसी नहीं है। जैसे ही निकलेगी वह कंपनी में लगाने की कोशिश करेगा। इतनी बात होते ही आरोपी राहुल ने जेब से चाकू निकाला और सीधे पेट में घोंप दिया। चाकू लगते ही नितेश चींखते हुए लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। चींखने की आवाज सुनकर नितेश के पिता कृष्ण कुमार दौड़े आए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। नितेश को तुरंत रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  NALSA: डायल करें 15100, मुक्त में कानूनी सहायता पाएं

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now