– दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए सरकार प्रयासरत : रविन्द्र यादव
रेवाडीः सुनील चौहान। एसडीएम रविन्द्र यादव ने आज घासेड़ा गांव के दिव्यांग सतपाल को मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की।
एसडीएम रविन्द्र यादव ने बताया कि उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी यशेन्द्र सिंह हर समय जिले के दिव्यांगजनों, गरीब व बेसहारा व्यक्ति की सहायता के लिए तत्पर रहते है और जैसे ही उपायुक्त को किसी की जरूरत का पता चलता है तो वे उन्हें वह सहायता रेडक्रास के माध्यम से उपलब्ध करवाते है। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा दिव्यांगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर शिविर का आयोजन कर उन्हें कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाया जाता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए हर समय प्रयासरत रहती हैं, और हर सम्भव सहयोग के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को असुरक्षित न समझे, सरकार उनके साथ हैं। इस अवसर पर सतीश कुमार मस्तान भी मौजूद रहे।
एसडीएम रविन्द्र यादव ने सतपाल को प्रदान की मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल
By P Chauhan
On: October 22, 2021 12:19 PM















