मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

आखिर कब थमेगा, कोख जांच गिरोह का खेल, जानिए किस किस से जुडे है तार

On: October 20, 2021 8:05 AM
Follow Us:

हरियाणा: सुनील चौहान। रेवाड़ी जिले में भ्रूण हत्या और लिंग जांच करने वाले गिरोह के काफी सदस्य एक्टिव हैं। इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई है। साथ ही एक ऐसे ही गिरोह के खिलाफ सिटी थाना में FIR भी दर्ज कराई गई है। गिरोह के सदस्य अंकुर ने पहले पीएनडीटी एक्ट के तहत काम करने वाली टीम के साथ लिंग जांच का सौदा किया और फिर खाते में पैसे ट्रांसफर कराने के बाद टरकाने लगा। उसने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में लिंग जांच कराने का भरोसा दिया था। सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल राव के अनुसार, रेवाड़ी में काफी सारे ऐसे लोग एक्टिव हैं, जिनके तार राजस्थान, यूपी व दिल्ली में बैठे लिंग जांच करने वाले गिरोह से जुड़े हुए हैं। ऐसे लोग रेवाड़ी में सौदा करते है और फिर दूसरे राज्यों में ले जाकर जांच कराते हैं। इसके साथ ही भ्रूण हत्या भी की जाती हैं। इन्हीं गिरोह में शामिल अंकुर नाम के शख्स के बारे में विभाग को पता चला था। उससे संपर्क किया गया और फिर उसने 7 हजार रुपए खाते में डलवा लिए। बाद में वह लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम को टरकता रहा, जिसकी रिकॉर्डिंग से लेकर अकाउंट में ट्रांसफर की गई राशि की डिटेल उनके पास है। इसी आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें  Rewari Covid news Update: फिर शतक लगाया रेवाडी में कोरोना ने, एक्टिव केस हुए 366, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

 

 

fir

पहले 7, फिर 5 हजार और मांगे

रेवाड़ी सिविल सर्जन को गिरोह की जानकारी मिली थी। उन्होंने पीएनडी के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल राव के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम में डॉ. विशाल राव के अलावा डॉ. अविनाश यादव, डॉ. योगेश यादव व डिलिंग क्लर्क अनिल कुमार को शामिल किया गया। टीम ने एक डिकॉय पेशेंट तैयार करके उसका संपर्क अंकुर से कराया। अंकुर ने लिंग जांच कराने की हामी भर दी। इसकी एवज में उसने दलाली के नाम पर 7 हजार रुपए मांगे। डिकॉय पेशेंट ने नकद देने की बात की तो अंकुर ने मना कर दिया। उसके बाद डिलिंग क्लर्क अनिल कुमार के जरिए आरोपी अंकुर द्वारा दिए गए फोन-पे के नंबर पर 7 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। अंकुर ने भरोसा दिया कि वह लिंग जांच करने वाले के संपर्क में है। जल्द ही उन्हें जगह और तारीख बता देगा। उस दिन लिंग जांच करा दी जाएगी। इस बीच 17 अक्टूबर को आरोपी अंकुर ने कहा कि अगर जांच के दौरान लड़की मिली तो फिर गर्भपात भी कराना होगा। इसके लिए 5 हजार रुपए अलग से देने होंगे।

यह भी पढ़ें  Karnal-Delhi Rapid Metro को मिली मंजूरी, जानिए कहां कहां बनेगे स्टेशन

बिजनौर में बुलाने की बात की:

आरोपी अंकुर के साथ फोन पर डिकॉय पेशेंट से हुई बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास है। जिसमें वह 5 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। साथ ही यह भी बता रहा है कि वह यूपी के बिजनौर में लिंग जांच कराएगा। लेकिन उसके बाद वह गुमराह करता रहा। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की रेड भी सफल नहीं हो पाई। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी अंकुर के खिलाफ रेवाड़ी शहर थाना में पीएनडी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: मेवात में 2500 करोड़ रुपये के बजट से गूंजेगी ट्रेन की सीटी, IMT और बैटरी उद्योग भी खुलेगा

कई बार रेड हो चुकी सफल:
रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई राज्यों में कार्रवाई की है, जिसमें यूपी व राजस्थान अहम है। पिछले एक साल के दौरान इन दो राज्यों में 4 से ज्यादा मामला पकड़े गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लिंग जांच गिरोह पर पैनी नजर रख रही है। यहीं कारण है कि कुछ सालों के मुकाबले रेवाड़ी में लिंगानुपात में भी सुधार आया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now