Rewari: सेक्टर चार धारूहेड़ा की RWA ने लिया बडा फैसला ?

On: March 23, 2025 12:12 PM
Follow Us:
सेक्टर चार धारूहेड़ा की आरडब्लूए ने लिया बडा फैसला

Rewari: धारूहेड़ा  के सेक्टर चार के गेट नंबर एक आरडब्लूए  (RWA Sector 4 Dharuhera) के प्रधान नरेंद्र यादव की अगुवाई में सेक्टरवासियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डब्ल्यूए की ओर आय व व्यव का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

प्रधान ने बताया कि सभी  RWA की सहमति से सेक्टर के तीनों गेटो पर गार्ड व सीसीटीवी  (CCTV) कैमरों के लिए रूम बनवाए गए है। अब सेक्टर के सभी गेटों पर  सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगें। इतना ही नहीं मनमर्जी से आने वाले वाहनो पर रोक के लिए सेक्टर के सभी गाड़ियों के लिए गाड़ियों की स्टिकर लगाने जाने पर ही सहमति बनी है।

गाडियो पर स्टीकर होने पर सेक्टर की गाडियो की पहचान हो सकेगी। RWA  की ओर से ओडिट करने की जिम्मेवारी  केशियर मुनीम सिंह व प्रधान नरेंद्र यादव को सौंपी गई। इस मौके पर सैक्टरवासियों की ओर आने वाली समस्याएं व उनके समाधान के लिए लेकर सुझाव मांगे गए।

इस मौक पर पार्षद प्रतिनिधि् त्रिलोक धारीवाल , सतीश यादव, सुदेश, धर्मवीर, आलम, कैलाश, रंगराज, खेमचंद कौशिक, भारत भूषण राणा ,मनोज यादव, विक्रम यादव, एसपी यादव, विकास, नवल किशोर, अशोक कुमार धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now