कांग्रेस अलविदा: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बनाई नई पार्टी, जानिए पार्टी का नाम

On: November 2, 2021 3:44 PM
Follow Us:

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आखिरकार कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा। इसके साथ ही उन्‍होंने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अपनी नई पार्टी के गठन की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन पहले ही कह चुके थे कि वह कांग्रेस छोड़ देंगे। कैप्टन ने अपनी पार्टी के गठन का ऐलान किया था।

 

पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी से अपना इस्‍तीफा भेजा। इसके बाद कैप्‍टन ने अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा भी कर दी।  कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी नई पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस होगा। इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू राहुल गांधी व सोनिया गांधी के शह पर लगातार उनका अपमान करते रहे।

 

I have today sent my resignation to @INCIndia President Ms Sonia Gandhi ji, listing my reasons for the resignation.

 

‘Punjab Lok Congress’ is the name of the new party. The registration is pending approval with the @ECISVEEP. The party symbol will be approved later. pic.twitter.com/Ha7f5HKouq

 

— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) November 2, 2021

बता दें कि पिछले 27 अक्‍टूबर को कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा की थी, लेकिन पार्टी के नाम का एलान बाद में करने की बात कही थी।  कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह केंद्रीय कृषि कानून का मामला सुलझ जाने के बाद भाजपा से अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में तालमेल कर सकते हैं।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now