Rewari: हथियार के बल पर बावल में दुकानदार से 1 लाख रुपए की लूट, CCTV में कैद हुई फोटोज

On: April 19, 2024 1:15 PM
Follow Us:

Rewari: बावल कस्बा दुकान पर गुरुवार की रात हथियार बल पर लू ट (loot at bawal)  हो गई। बाइक पर सवार होकर दुकानदार से मारपीट कर करीब 1 लाख रुपए लूट ले गए। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। बावल थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने अनुसार बावल शहर के वार्ड नंबर-5 में मोहल्ला चतुर्देवी निवासी दशरथ कुमार ने बताया कि उसने मोबाइल  (mobile shop Bawal) के अलावा मनी ट्रांसफर की दुकान की हुई है।रात को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था।

एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश उसकी दुकान में पहुंचे। हेलमेट पहने एक बदमाश बाहर खड़ा रहा और 2 बदमाश अंदर घुस गए। दोनों बदमाशों ने चेहरा छिपाया हुआ था। अंदर आते ही एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी।

बट मार किया घायल

बदमाशों ने सीधे गल्ले पर हाथ मारा। बदमाशों ने गल्ले से करीब 1 लाख रुपए की राशि निकाल ली। बदमाशों ने उसका फोन छीनने लिएं जब वह विरोध करने लगा तो उसे उसके सिर पर पिस्टल के बट से कई वार कर दिए जिससे वह लहुलुहान हो गया।

दुकानदार ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन जब तक लोग वहा आए। बदमाश मौके से भाग चुके थे।

एक युवक को पहचाना: दुकान ने बताया कि करीब 1 लाख रुपए की नकदी में से 81 हजार  (Loot at Rewari) रुपए घटना से कुछ देर पहले ही उनका किसी के खाते में डलवाने के लिए देकर गया था। उसे शक ही कि इस वारदात में शामिल एक युवक उसकी दुकान पर पहले अकाउंट में पैसे डलवाने आता रहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now