धारूहेड़ा: कस्बे के गांव भटसाणा में तीन दिन पहले लोढी मारकार भाभी की हत्या करने वाले आरोपित जितेंद्र ने अपने गांव में जहरीला पदार्थ खा लिया। आरोपित को पहले रेवाड़ी भर्ती करवाया गया लेकिन बाद मे उसे रोहतक रैफर किया जहां पर रास्ते में उसने दम तोड दिया।Rewari News
बता दे गांव भटसाना में 9 जून को जितेंद्र कुमार ने गांव के ही सतीस की पत्नी मोनिका पर लोढी (चटनी पिसने का पत्थर )उठाकर चोट चोट मार मार कर घायल कर दिया। मारपीट वह बेहोश होकर गिर गई। वारदात के वह वहां से फरार हो गया।

घायल महिला को धारूहेड़ा निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रेवाडी अस्पताल में रैफर दिया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले को लेकर जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।Rewari News
आरोपित ने खाया जहर: बता दे कि आरोपित जितेंद्र वारदात के बाद से फरार चल रहा था। आरोपित ने बुधवार को गांव बाहर खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। जब लोगो को पता चला तो उसे रेवाडी भर्ती करवाया गया। लेकिन उसकी हालत बिगडने पर उसे रोहतक रैफर कर दिया। रोहतक पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
शव परिजनो को सौंपा: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने मृतक जितेंद्र का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो का सौंप दिया है। आरोपित के मरने से गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।Rewari News

















