Rewari News: परिवार गया था खेत में, दिनदहाडे घर से जेवर व नकदी चोरी

On: June 7, 2023 10:28 AM
Follow Us:

रेवाडी: चोरो को पुलिस का बिल्कुल भय नहीं है. गांव फतेहपुरी पीपा में भी चोर एक बंद मकान का ताला तोड़कर दिनदहाडे 30 हजार रुपए की नकदी व हजार रूपए के जेवरात चोरी कर ले गए. वारदात के समय पर घर पर कोई नहीं था.ACB Raid in Rewari: आबकारी निरीक्षक 10 हजार रूपए रिश्वत लेते कोसली में दबोचा, ACB ने की कार्रवाई

कसौला थाना पुलिस में दी शिकायत मे गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा और पुत्रवधु कंपनी में ड्यूटी पर चले गए थे. वहीं वह अपनी पत्नी के साथ दोपहर के समय खेत में चला गया था। इस दौरान मकान पर ताला लगा दिया था.

लगभग तीन घंटे बाद जब वे खेत से वापस आए तो मकान का पिछला दरवाजा टूटा हुआ मिला. जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था.

नकदी व जेवरात गायब

चोर घर से लगभग 30 हजार रुपए की नकदी के साथ दो नए नोटों की गड्‌डी, इयरबर्ड्स, तीन पर्स के साथ मंगलसूत्र चुरा ले गए। जब वे घर आए तो ताला टूटा उनके होश उड गए. कसोला पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now