Rewari News: रेवाड़ी हॉफ मैराथन – ‘एक दौड़-देश के नाम’

On: August 11, 2024 5:43 PM
Follow Us:

21 किलोमीटर हॉफ मैराथन के महिला वर्ग में सोनिका व पुरुष वर्ग में अक्षय रहा प्रथम
– 10 किलोमीटर रन के महिला वर्ग में गरिमा यादव व पुरूष वर्ग में दानिश सैफी दौड़ा सबसे तेज

Rewari News: रेवाड़ी शहर में ‘एक दौड़-देश के नाम’ थीम के साथ रेवाड़ी हॉफ मैराथन इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हरी झंडी दिखाकर हॉफ मैराथन को रवाना किया।

इस अवसर पर 21 किलोमीटर व 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ के प्रथम पांच स्थान पर रहने वाले विजेता प्रतिभागियों को राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल द्वारा चेक देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।

जानिए कौन बना विजेता:
बता दे कि 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम विजेताओं को क्रमश: 1.21 लाख, 1 लाख, 75 हजार, 51 हजार व 11 हजार रूपए तथा 10 किलोमीटर रन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम विजेताओं को क्रमश: 1 लाख, 75 हजार, 51 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपए का चेक देकर पुरस्कृत किया गया।

CM REWARI
21 किलोमीटर हॉफ मैराथन के महिला वर्ग में सोनिका, उजाला, अंकिता, निशा व भागीरथी तथा पुरूष वर्ग में अक्षय कुमार, मो. नूर हसन, रोहित वर्मा, तनुज ठाकुर व ज्ञान बाबू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त किया।

वहीं 10 किलोमीटर रन के महिला वर्ग में गरिमा यादव, नीता रानी, मोनिका, अंकिता व पूजा तथा पुरूष वर्ग में दानिश सैफी, रोहित, परमजीत सिंह, अश्विनी व वंश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त करते हुए विजेता रहे। रेवाड़ी हाफ मैराथन में हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की।

रेवाड़ी हॉफ मैराथन पर चढ़ा हरियाणवी कला-संस्कृति का रंग :
हॉफ मैराथन कार्यक्रम के दौरान राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में सांस्कृतिक मंच सजाया गया जिस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक मंच पर प्रदेश के लोक कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए हरियाणवी कला एवं संस्कृति का जलवा बिखेरा और प्रतिभागियों में जोश व उत्साह का संचार किया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now