Rewari News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव खलियावास में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरज यादव इंस्पेक्टर हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो थे। कार्यक्रम में सभी ग्राम वासियों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई।
नीरज यादव इंस्पेक्टर ने कहा कि नशा हमारी आर्थिक स्थिति के साथ-साथ मनुष्य की मानसिक स्थिति भी खराब करता है। इसलिए व्यक्ति को मादक पदार्थों से दूर रहना चाहिए । उन्होंने गांव खालियावास की पंचायत की सराहना की की हाल ही में इस गांव को ड्रग्स एवं नशा फ्री गांव घोषित किया गया।Rewari News
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराने के साथ उन्हें अच्छी सोच के साथ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। राजकुमार सरपंच ने नशा मुक्ति टीम एवं अतिथियों का धन्यवाद किया।। इस मौके पर निहाल सिंह, लल्लू राम ,नरसिंह, खुशीराम पच, मनीषा पच, पवन पच, कृष्ण पच, शमशेर, राहुल, आदि कार्यक्रम में मौजूद थे।Rewari News

















