Rewari News: गारमेंट्स व्यापारी की मर्डर करने वाला एक युवक चढा पुलिस के हत्थे

On: July 11, 2024 4:57 PM
Follow Us:

कहासुनी को लेकर व्यापारी को मारी थी गोली, दो आरोपी अभी फरार
Rewari News : थाना कसौला पुलिस ने गारमेंट्स व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव पातूहेड़ा निवासी सुनील उर्फ सुम्मी के रूप में हुई है। इस वारदात में शामिल दो युवक अभी फरार है।Rewari News

गांव रानौली निवासी शीशराम ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके लडके दिनेश कुमार ने जलियावास मे गारमेंटस व किरयाना की दुकान कर रखी थी। 05 जुलाई को उसके बेटे दिनेश कुमार का जन्मदिन था जिसकी वजह से वह अपने बेटे को बुलाने के लिए दुकान पर गया था। जो उनकी दुकान से कुछ दूर पर एक मोमोज की रेहड़ी लगी हुई थी ।Rewari News

 

जिस पर एसपी उर्फ शिव गांव जलालपुर एवं सुम्मी गुर्जर पातुहेडा व अमित पहलवान गांव आसलवास ये तीनो मोमोज खा रहे थे। जो यह तीनो उसके लडके के पास आए और झगडा करने लग गए। जो समझाने के बाद वह सभी वहा से चले गए।

उसके बाद वह अपने बेटे के साथ दुकान के पास चौराहे पर आकर बैठ गया। एसपी उर्फ शिव ने उसके बेटे दिनेश को गोली मार दी और अभी आरोपी मौके से फरार हो गए।Rewari News

जो आस पडोस के लोगो की मदद से वह दिनेश को इलाज के लिए रेवाड़ी लेकर गया जहां पर दिनेश को मृत्य घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरु की थी।

तीन दिन रिमांड पर: पुलिस ने बुधवार को मामले में एक आरोपी गांव पातूहेड़ा निवासी सुनील उर्फ सुम्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now