Rewari News: BJP अनुसूचित मोर्चा जिला कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसको क्या मिला पद

On: March 3, 2024 4:20 PM
Follow Us:

Rewari News : भाजपा के नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहतास सिंह वाल्मीकि ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान से सलाह मशवरा कर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक छोटा सा कार्यकर्ता भी ऊँचे पद पर पहुंच जाता है।

BJP OBC REWARI मोर्चा की नई कार्यकारिणी गठित, लक्ष्मीनारायण सैन बने धारूहेड़ा मंडल अध्यक्ष

BJP 2
रेवाडी: अनुसूचित मोर्चे की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को बधाई दे कर माला पहना सम्मान करते हुए।

उन्होंने कहा की मुझ जैसे कार्यकर्ता को जिले का दायित्व देना यह् दिखाता है की भारतीय जनता पार्टी हि ऐसी पार्टी है जहाँ सबका सम्मान किया जाता है। इसके लिए मै शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह,प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति सत्य प्रकाश जरावता, जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान का धन्यवाद करता हु।

All India Graahak Panchayat: राष्ट्रिय कार्यकारिणी सम्मेलन में देश के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा ?

BJP 3
रेवाडी: अनुसूचित मोर्चे की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को बधाई दे कर माला पहना सम्मान करते हुए।

वहीं इस सम्मेलन में मुख्य तौर से उपस्थित जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की रीति नीति से अवगत कराया। प्रीतम चौहान ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में खट्टर के नेतृत्व में चल रही सरकार ने अनुसूचित वर्ग और अन्य गरीबों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं चला रखी हैं।

BJP REW

इनको मिली जिम्मेदारी Rewari News

जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए रोहतास वाल्मीकि ने बताया कि धर्मेंद्र मोरवाल निहाल सिंह अंजना राजेंद्र सिंह दारा सिंह को जिला उपाध्यक्ष गजे सिंह पूनिया एवं मनदीप सिंह को जिला महामंत्री,बबलू, भोम सिंह,राजकुमार, तारा चंद को जिला मंत्री, वीरेंद्र कोषाध्यक्ष, हरिओम इंदौरा सह कोषाध्यक्ष, बीरेन्द्र पाल सिंह मीडिया प्रभारी, साहिल आईटी प्रमुख,सतबीर सह आईटी प्रमुख, धर्मेंद्र कुमार सोशल मीडिया एवं संजय सुधाकर सह प्रमुख बनाए गए।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now