Rewari: धारूहेड़ा में गोदाम का ताला तोडकर लाखों रूपए का सामान चोरी

On: November 20, 2023 5:10 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: कस्बे में चोरों के होसले बुलंद होते जा रहे है। आये दिन कहीं न कहीं से चोरी कर ही ले जाते है। रविवार रात को शिवनगर पार्ट 2 के पास बने एक गोदाम को ताला तोडकर लाखों रूपए का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब गोदाम मालिक गोदाम पर आया तो उसके होश उड गए।गहलोत, योगी आज, , वसुंधरा, अमित शाह , केजरीवाल, भगवंत मान आएंगे कल

थाना पुलिस को शिकायत में​​ शिव नगर के रहने वाले हंसराज ने बताया कि लोहारो की ढाणी में गोदाम बनाया हुआ है। चोर रविवार रात को उसके गोदाम का ताला तोडकर लाखो रूपए का सामान चोरी कर ले गए। जब उसने गेट खोला तो वहां से लाईट फिटिंग का सामान, सैनेटरी का सामान, वायर के तीन बंडल, तीन हिल्टी मशीन, दो मार्बल कटर मशीन, पीवीसी पाईप 300 फीट गायब मिली।Air Force Vacancy: एयर फोर्स में निकली बंफर भर्ती: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

पहले भी हो चुकी है चोरी: शिवनगर आरडब्लूए के उपप्रधान जसवंत ने बताया कि इस गोदाम में एक माह में दूसरी बार चोरी हुई है। चोर दिनभर रैकी करते तथा रात को सामान चोरी कर ले जाते है। इससे पहले करीब एक लाख का सामान चोरी हुआ था वही एक बार फिर पूरे गोदाम का सारा सामान उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now