Haryana: एग्री स्टैक में रेवाड़ी जिला हरियाणा में अव्वल, इतने किसानों की बन चुकी फार्मर आईडी

On: February 2, 2026 7:42 PM
Follow Us:
DC REWARI

Haryana: रेवाड़ी जिले ने एग्री स्टैक के तहत फार्मर आईडी बनाने के मामले में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों में से बड़ी संख्या की फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पीएम सम्मान निधि में पंजीकृत 38 हजार 767 किसानों में से 35 हजार 677 किसानों की एग्री स्टैक फार्मर आईडी बन चुकी है, जिससे जिले की उपलब्धि को अहम माना जा रहा है।Haryana

गांव-गांव जाकर काम कर रहे अधिकारी: जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि फार्मर आईडी बनाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी लगातार गांव-गांव जाकर काम कर रहे हैं। इस दौरान न केवल किसानों की आईडी बनाई जा रही है, बल्कि उन्हें एग्री स्टैक के महत्व और इसके लाभों को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।Haryana

उन्होंने बताया कि पूरे जिले में पीएम सम्मान निधि योजना के तहत कुल 58 हजार 677 किसान पंजीकृत हैं और शेष किसानों की आईड बनाने की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। हरियाणा में सबसे ज्यादा आईडी बनाकर एक बार ​फिर रेवाड़ी ने प्रदेश में बना रोशन किया है।ै

एग्री स्टैक फार्मर आईडी जरूरी: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि एग्री स्टैक फार्मर आईडी किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इस आईडी के माध्यम से किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, सब्सिडी, फसल बीमा, कृषि ऋण और अन्य लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सकेंगे। इससे किसानों को अलग-अलग योजनाओं के लिए बार-बार दस्तावेज जमा कराने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

डिजिटल डाटा तैयार होगा: प्रशासन का कहना है कि एग्री स्टैक के जरिए किसानों का डिजिटल डाटा तैयार होने से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक लाभार्थियों तक सरकारी मदद सीधे पहुंचेगी। रेवाड़ी जिले की यह उपलब्धि अन्य जिलों के लिए भी एक मिसाल के रूप में देखी जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now